संदेश

दिसंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बीजेपी सरकार किसान विरोधी है-निधि यादव

 हंडिया,जयचन्द प्रजापति: हंडिया विधान सभा की पूर्व सपा प्रत्याशी निधि यादव ने बीजेपी सरकार को किसान विरोधी बताया और कहा कि किसानों के उपर अत्याचार करने वाला बिल है। चोरी छिपे बिल पास कर दिया गया है।इस बिल के पास होने से पूंजीपतियों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है इस कांट्रैक्ट खेती से किसानों को गुलाम बनाया जा रहा है।यह सरकार दो दो हजार दे कर किसानों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है । कृषि बिल को लेकर पंजाब हरियाणा के बार्डर पर किसान बिल वापस कराने के लिये इकट्ठा हो रहे हैं। 25 दिसम्बर को सपा ने जगह जगह चौपाल लगाकर किसानों को कृषि बिल की असलियत को बताया।

हंडिया के किसानों ने सुना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भाषण

 हंडिया,प्रयागराज (जयचन्द प्रजापति) हंडिया के पीजी कॉलेज के देवराज ऑडिटोरियम में किसानों ने देश के पीएम मोदी का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा भाषण सुना। मोदी ने आज किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार डाले।इस लाइव प्रसारण के दौरान हंडिया के किसान,बीजेपी के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे।

हंडिया खास

संपादक-जयचन्द -जैतापुर हंडिया प्रयागराज