संदेश
सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
गुरू जीवन जीने की कला पैदा कर देता है गुरू एक साधारण सा दिखने वाला एक महान व्यक्ति होता है जो एक नई दिशा एवं काबिलियत पैदा करके जीवन को जीने की कला पैदा कर देता है। गुरू हमारे अंदर के सभी दुर्गुणों को कांट छांट कर एक सुंदर वृक्ष की तरह बना देता है जहां पर कलियां खिलकर मौसमरूपी बगिया को महका कर रख देती है। जो अपने जीवन में गुरू को महत्व नहीं दिया तो वह किसी कला विद्या में पारंगत नहीं हो सका। वह एक अधूरे ज्ञान को लेकर भटकता हुआ राही हो जाता है जिसका कहीं भी ठौर ठिकाना नहीं होता है। गुरू हमें अपने लक्ष्य की ओर बढने के लिये प्रेरित करता है। गुरू सदैव आपको सहीं रास्ता बतायेगा कि इस रास्ते पर चलने पर मंजिल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। गुरू कभी अपने शिष्य को बहकाता नहीं है। धोखेबाजी नहीं करता। भले शिष्य अपने गुरु का अपमान कर दे लेकिन असली गुरू अपने शिष्य के संपूर्ण विकास पर ही कार्य करता है। गुरू अपने शिष्य को नीचा दिखाने का प्रयास नही ंकरता है। शिष्य को शिक्षा ग्रहण करते समय गुरु के प्रति बहुत ही सह्रदयी रहना चाहिये, उदरता से परिपूर्ण हो जाइये ताकि गुरु के दिये अनमोल वचन आपके मन मष्तिष्क को उद्वेलित कर दे और आप अपनी पूरी क्षमता के साथ उस लक्ष्य को पाने के लिये तत्पर हो जाइये और गुरू की महान कृपा से आप अपने महान लक्ष्य को हासिल करने में हर बाधाओं को तोड कर सफलता अर्जित कर सकते है। गुरू की शिक्षा भेदभाव पर आधारित नहीं होती है। सच्चा गुरू चरित्र पर ज्यादा जोर देता है। अपने छात्र को अनुशासन प्रिय बनाता है। समय को मूल्यवान बनाता है। एक उच्च स्तर बनाने का सम्पूर्ण समय तक प्रयासरत रहता है, गुरू। हमें अपने गुरू का अपमान नहीं करना चाहिये, भले आपको लगे कि हमारा गुरू टेढा मेढा है, उसका चेसरा मोहरा ठीक नहीं है तो उसे अपमान का घूंट नहीं पिलाना चाहिये। समाज में कहीं मिले आपका दायित्व होता है कि अपने गुरू का सम्मान करना चाहिये। जयचन्द प्रजापति "जय' प्रयागराज
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप