जयचन्द प्रजापति "जय' का आलेख

देश के महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी
-------------------------------

अटल बिहारी बाजपेयी का नाम दुनिया के इतिहास में एक ऐसा नाम था कि देशी क्या विदेशी भी नतमस्तक हो जाते थे। वही सादगीपन ,वही भारतीय संस्कृति में लिपटा यह महानायक। कुरता धोती में पूरी भारतीयता तथा राष्ट्रीयता की झलक देखने को मिलती थी। 

25 दिसम्बर 1924 को ग्वालियर में एक शिक्षक घर में एक तेज आभा के एक ऐसे बालक का आगमन इस धरा पर हुआ। लोगों ने अनुमान लगा लिया था कि यह बालक एक विराट प्रतिभाशाली तथा विराट व्यक्तित्व का वट वृक्ष होगा जो मजलूमों असहायों को छत्रछाया प्रदान करेगा। इस देश व समाज के लिए सम्पूर्ण जीवन बलिदान कर जायेगा। प्रथम प्रधानमंत्री ने एक बार कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी एक बार जरूर देश का प्रधानमंत्री बनेगा। उनकी बात सत्य हुई। 

स्कूल में पढ़ाई के दौरान प्रभावी भाषण देते थे। बालक के अंदर गंभीर विचार बचपन में उसके रगों में प्रवाहित होने लगा था। आजादी के दौरान गांधीजी के आन्दोलन में भी सक्रियता दिखाई थी। देश के हालात को नजदीक से देखा था। कैरियर की शुरुआत पत्रकारिता से शुरू की। कुशल संपादक भी रहे। कोमल ह्रदय के कारण कवि व लेखकी गुण भी था। 

जनसंघ से जुड़ गये। राजनीति की तरफ ये कदम बढ़ गये। स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बन गये। आजीवन शादी न करने का कठोर प्रतिज्ञा की। इस कारण इनको भीष्म पितामह की संज्ञा दी गयी। कई बार चुनाव हारे लेकिन निराशा को दरकिनार कर कई बार लोकसभा तथा राज्य सभा के सदस्य चुने गए। 

विरोधी दल के नेता भी चुने गए। विरोधियों को प्यार से चारों खाने चित्त कर देते थे। विरोधी भी उनके व्यक्तित्व के कायल हो जाते थे। ऐसा था अटल विराट व्यक्तित्व। इसी महान व्यक्तित्व के कारण देश के तीन बार प्रधानमंत्री का ताज पहना। पोखरण परिक्षण कर अमेरिका को भी चेतावनी दे डाली। पूरा विश्व एक बार दहशत में हो गया। देश के उपर कई प्रतिबंध लगा दिया गया लेकिन विराट व्यक्तित्व का धनी यह व्यक्ति विचलित नही हुआ। संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता रहे। 

सच में एक महान विराट प्रतिभाशाली व्यक्तित्व का कहना था कि देश के लिए सत्ता होनी चाहिए। स्वार्थ के लिए सत्ता नहीं होनी चाहिए। इस विराट व्यक्तित्व को लम्बी बिमारियों से झेलना पड़ गया। 93 साल की लम्बी आयु के बाद इस संसार से चिर निद्रा में लीन हो गये। 

                    ----- जयचन्द प्रजापति "जय' 
                               प्रयागराज

 
     

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कवि व लेखक जयचन्द प्रजापति "जय' का जीवन परिचय

जयचन्द प्रजापति "जय' की कहानी बिटिया हुईं कामयाब'

जयचन्द प्रजापति "जय' का लेख