एक संस्मरण.. जब पत्नी ने यमराज से मुझे बचाया.........जब मै दिल्ली रहता था तो एक बार टीबी रोग से ग्रसित हो गया। बेहद कमजोर हो गया। दुबली शरीर हो गयी, बढती सांस की गति से लग रहा था कि मौत नजदीक है। हड्डी का ढांचा हो गया था। किसी तरह से प्रयागराज एक्सप्रेस पकड़ कर घर पहुंचा। बड़ी भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने कानाफूसी की कि इनका बचना लगभग मुश्किल है। कोई चमत्कार ही बचा सकता है।साहित्य तो रगों में बसा था। उस हालात पर भी मैं हौंसला नहीं खोया था। एक भरोसा था कि मैं जरूर ठीक हो जाऊंगा। सलाह दी गयी कि लोगों से कुछ दूर रहें। कुछ औरतें मुझे ऐसे देख रही थी। मेरे अन्तिम यात्रा कि जैसे दर्शन देने के लिये आयी हो। लोगों ने अपने बच्चों को हिदायत दी कि उनके पास न जाये नहीं तो उसे भी यह रोग हो जायेगा।किसी ने कहा कि झाड़ फूंक कराइये। किसी ने टीबी रोग विशेषज्ञ की सलाह लेने के लिये कहा। किसी ने रोज नीम की पत्ती को पानी में उबाल कर नहलाने की बात की। लोग दूर से बात कर रहे थे अब। एक थाली में खाने वाले लोग जैसा व्यवहार वाले भी कन्नी काट लिये। सब लोगों ने सहानुभूति दूर से दिखायी।मेरी बीमारी पर मेरी मां जी बूते मेरी सेवा में लग गयी। पत्नी ने भी प्रतिदिन सेवा का निर्णय लिया। हम अंतिम समय की कल्पना यात्रा में थे कि यमराज के दूत ले जाने की तैयारी कर रहे होंगें। सपने डरावने आने लगे। दवा लेने के बाद दिन भर बेहोशी जैसे हालात बनी थी। दवा दुआ प्रतिदिन चालू हो गयी। कुछ लोगों ने पत्नी और मां को सलाह दी दूर रहने की। यह घातक बीमारी है। चपेट में आ जाओगी तो संसार ही उजड़ जायेगा। सेवा चालू है। रूझान कुछ दिन बाद सकारात्मक आने लगा। शरीर में उर्जा का संचार होने लगा। आंखों की रोशनी बढने लगी। बलगम कुछ कम होने लगा। अपने से उठना बैठना चालू हो गया। यमराज भी कुछ डर गये कि अगर इस व्यक्ति को ले जायेंगें तो साहित्य का आदमी कुछ लिख देगा तो मेरा बखेड़ा हो जायेगा। एक मासूम पत्नी बेवा हो जायेगी। एक मां अनाथ हो जायेगी।एक लेखक कवि को ले जाना उचित नहीं है। बीमार है फिर भी हंस रहा है। उत्साह से भरा है। मौत से भी लड़ना चाहता है। शरीर में दम नहीं है। मुकाबला करने को तैयार है। कितना वीर पुरुष है। मैं इसकी वीरता को सलाम को करता हूं। यमराज अपने कुछ सैनिकों की कटौती कर हटा दिया। मेरे हालत को देखकर धीरे धीरे सारे सैनिकों को हटा लिया गया। अब कुछ तगड़ा होने लगा। मां पत्नी की सेवा रंग लाने लगी।पत्नी को कुछ लोगों ने डराया। दूर रहा करो। टीबी रोगी हो जाओगी। अभी कौन सी उमर है। दूसरी शादी कर लेना। लोगों की बातों को अनसुना कर एक वीरता का चोंगा पहनकर रात दिन सेवा की। सेवा से यमराज जी घबड़ा गये। ये सावित्री से भी तेज है। इसके पति का प्राण लेना उचित नहीं। रात दिन के सेवा से मेरे प्राण पखेरू को यमराज जी ने लेने से इंकार कर दिया अर्थात अब सहीं होने लगा। कुछ साइकिल भी चलाने लगा। खेतों सिवानों में जाने लगा। चेहरे पर लालिमा दौड़ने लगी। अब मैं ठीक होने लगा। धीरे धीरे ठीक हो गया। छः माह तक दवा खाया। ...... जयचन्द प्रजापति 'जय' प्रयागराज

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कवि व लेखक जयचन्द प्रजापति "जय' का जीवन परिचय

जयचन्द प्रजापति "जय' की कहानी बिटिया हुईं कामयाब'

जयचन्द प्रजापति "जय' का लेख