साप्ताहिक काव्य प्रतियोगिता- दिसम्बर 2023
रचनाकार- जयचन्द प्रजापति "जय'
शहर-प्रयागराज
माह- दिसम्बर
सप्ताह-24-31 चतुर्थ
दिनांक-24-12-2023
दिन-रविवार
विषय- माँ
विधा- कविता
माँ वह है
जो आपको
पालती रहती है
खुद मुसीबतों में
रहकर
तुम्हे बनाती रहती है
माँ एक करुणा है
एक गहरा सागर है
जी भर
निकाल सकते हैं
पानी
जी भर
चाहे जितना
माँ से लेते रहो
माँ हर वक़्त
तुम्हे
आंचल की छांव में
धूप से
बचाती रहती है
माँ ही होती है
तेरे चेहरे पर
मुश्कान
हर वक़्त देखना चाहती है।
कवि जयचन्द प्रजापति "जय'
प्रयागराज, यूपी
इमेल- jaycchand4455@gmail.com
Mo-7880438226
अप्रकाशित, मौलिक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें